गाजीपुर, दिसम्बर 2 -- गाजीपुर, संवाददाता। पुलिस लाइन के खेल मैदान में मंगलवर को वाराणसी जोन की 26 वीं अन्तर्जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता में चार टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें पहला मैच सोनभद्र बनाम जौनपुर के बीच खेला गया। इसमें जौनपुर टीम द्वारा टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विकास गुप्ता के 55 रनों की नाबाद पारी की बदौलत 132 रनों का स्कोर कायम किया गया, सोनभद्र की तरफ से पवन ने एक विकेट और तारीक ने तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सोनभद्र की टीम 112 रनों पर ऑल आउट हो गई। जौनपुर की तरफ से बॉलिंग करते हुए संजय ने दो विकेट व निशांत ने दो विकेट झटके। इस मैच में जौनपुर 14 से विजयी हुआ। वहीं दूसरा मैच दूसरा मैच गाजीपुर बनाम भदोही के बीच खेला गया। इसमें गाजीपुर टीम द्वारा टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मोहम्मद कलीम के 50 रन व संज...