मधुबनी, दिसम्बर 31 -- बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। अरेर थाना के भदुली गांव के निकट एक ऑटो के पलटने से 6 माह की बच्ची गौरी कुमारी की मौत हो गई। जबकि मां सोनी देवी बुरी तरह से घायल हो गई। घायल का प्राथमिक उपचार के बाद अनुमंडल अस्पताल से दरभंगा रेफर कर दिया गया है। घटना बुधवार की देर संध्या की है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार दिनेश महतो अपनी पत्नी सोनी देवी, पुत्री गौरी कुमारी एवं शांति कुमारी के साथ अपने रिश्तेदार के ऑटो से बेनीपट्टी के बेहटा गांव से अपने गांव रहिका थाना के इजरा गांव लौट रहे थे। भदुली के निकट एक बिल्ली को बचाने में ऑटो पलट गई। सभी घायल को अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने बच्ची को मृत्य घोषित कर दिया। वही घायल मां सोनी देवी का प्राथमिक उपचार के बाद दरभंगा रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.