रामगढ़, जनवरी 8 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भदानीनगर के सांकी गांव में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में एकीकृत कृषि संकुल योजना के तहत आजीविका संसाधन केंद्र का उद्घाटन किया गया। केंद्र का उद्घाटन पतरातू बीडीओ मनोज कुमार गुप्ता ने फीता काटकर किया। मौके पर बीडीओ ने कहा कि यह केंद्र ग्रामीण महिलाओं और किसानों के लिए आयवृद्धि व आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम बनेगा। इसके जरिए कृषि, पशुपालन, मछलीपालन व गैर-कृषि गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षण व तकनीकी सहयोग उपलब्ध होगा। इस केंद्र से पाली, सांकी और कोड़ी गांव की 250 चयनित महिला किसान जुड़ी हैं, जिन्हें आजीविका गतिविधियों के माध्यम से सशक्त किया जाएगा। जेएसएलपीएस के प्रखंड परियोजना पदाधिकारी अभिषेक कुमार वर्मा ने बताया कि केंद्र पर मिट्टी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.