रामगढ़, फरवरी 21 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भदानीनगर स्थित आइजी मैदान में शुक्रवार को लपंगा फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 का शुभारंभ हुआ। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक रोशनलाल चौधरी, विशिष्ट अतिथि उप प्रमुख बबीता पांडेय, भदानीनगर ओपी प्रभारी ब्रह्मव्रत कुमार, पूर्व जिप उपाध्यक्ष मनोज राम, दिलीप दांगी, राजेश मंडल और मनोज मुर्मू ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए विधायक ने कहा कि फुटबॉल दुनिया का सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक है और मुझे यह देखकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि हमारे क्षेत्र के युवा भी इस खेल में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। विधायक ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि युवा खिलाड़ियों को बेहतरीन सुविधाएं और अवसर प्रदान किए जाएं, ताकि वे राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें। यहां उद्घाटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.