गंगापार, दिसम्बर 16 -- लालगोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। श्रृंग्वेरपुर धाम के डेरवा गांव के सामने सोमवार रात भदरी रजबहा अचानक टूट गई, जिससे आसपास के किसानों में हड़कंप मच गया। नहर के टूटते ही पानी तेज़ी से खेतों में फैल गया और दर्जनों बीघा क्षेत्र में लगी गेहूं की फसल पूरी तरह जलमग्न हो गई। किसानों का कहना है कि नहर की समय पर मरम्मत और देखरेख न होने के कारण यह हादसा हुआ है। पानी भर जाने से गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे किसानों को आर्थिक क्षति उठानी पड़ सकती है। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने संबंधित विभाग को अवगत कराया, वहां से पानी को बंद कर दिया गया, लेकिन तब तक 50 बीघा से अधिक फसल पानी से लबालब हो गई, हालांकि लोगों ने जेसीबी की मदद से नहर को बंधवाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...