प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 31 -- हीरागंज, हिन्दुस्तान संवाद। बाबागंज ब्लॉक के माघी चैनगढ़ गांव में चल रहे केजीएन क्रिकेट कप टूर्नामेंट का फाइनल मैच शनिवार को गांव के ईदगाह मस्जिद मैदान पर खेला गया। इसमें भदरी की टीम ने फाइनल मैच जीता। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी माघी चैनगढ़ की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 113 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी भदरी की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नौ ओवर पांच गेंद में छक्का लगाकर फाइनल मैच को जीत लिया। अधिवक्ता महफूज खान ने विजेता टीम को 20 हजार रुपये और कप शील्ड, उपविजेता टीम को 10 हजार रुपये का इनाम दिया। इस मौके पर केजीएन कप के अध्यक्ष मो. आरिफ, उपाध्यक्ष मो. शहजादे, अन्नू सिंह, पवन सिंह प्रधान, रंजीत यादव, रिजवान, जीतू सरोज आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.