रुद्रपुर, दिसम्बर 13 -- रुद्रपुर। मेयर विकास शर्मा ने वार्ड नंबर 14 भदईपुरा में शिव मंदिर से हरपाल गंगवार के घर तक सड़क व नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान वार्डवासियों ने मेयर और पार्षद जौनी भाटिया का फूल-मालाओं से स्वागत किया। मेयर ने कहा कि नौ माह के कार्यकाल में नगर निगम ने विधायक निधि से साढ़े तीन साल में हुए कार्यों से अधिक विकास कार्य कराए हैं। उन्होंने बताया कि इसी माह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करीब 33 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे और एक वर्ष में 100 करोड़ रुपये की विकास योजनाएं स्वीकृत कराने का लक्ष्य है। उन्होंने बस्तियों के विकास, स्वास्थ्य केंद्र, पार्कों के कायाकल्प, सड़क चौड़ीकरण, डिजिटल लाइब्रेरी और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जैसी योजनाओं की जानकारी देते हुए रुद्रपुर को स्मार्ट सिटी बनाने का संकल्प द...