भागलपुर, फरवरी 11 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भतौड़िया पंचायत के बिहारीपुर स्थित अक्षय क्रीड़ा ऐतिहासिक मैदान पर खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भतोड़िया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बरियारपुर (मुंगेर) की टीम को 6 विकेट से पराजित कर फाइनल में जगह बना ली। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बरियारपुर की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भतोड़िया की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 13.4 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए जावेद को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने बल्लेबाजी में मात्र 10 गेंदों पर 27 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, वहीं गेंदबाजी में चार ओवर में 17 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके। मैच में अंपायर की भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.