सहारनपुर, फरवरी 19 -- थाना कुतुबशेर क्षेत्र की रामचंद्रपुरी में निवासी राजीव भाटिया ने अपने सगे भतीजे सहित पांच लोगों पर घर में घुसकर मारपीट और लूट करने का आरोप लगाया है। पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पीड़ित राजीव ने थाना कुतुबशेर में दर्ज कराए मामले में बताया कि 20 जनवरी 2026 को पत्नी रेशमा भाटिया के साथ घर पर मौजूद थे। आरोप है कि राजदीप भाटिया, देव राणा, हिमांशु, रईस अहमद और अंकित पुंडीर ने घर में घुसकर गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने दंपती के साथ मारपीट की। इसी दौरान उनकी पत्नी के गले से सोने की चेन छीन ली गई। जेब से सात हजार रुपये निकाल लिए गए। आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने मुदकमे वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दी। पीडि़त ने कोर्ट के जरिए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.