महोबा, दिसम्बर 22 -- यूपी के महोबा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पुरानी रंजिश में रविवार शाम भतीजे ने दो साथियों संग मिलकर चाचा को गोलियों से भून डाला। वारदात के बाद आरोपित भतीजा साथियों के साथ मौके से भाग निकला। सारे शाम हुई गोलीबारी से हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पूरे घटना की जानकारी हासिल करते हुए पांच टीमों को आरोपी की तलाश में लगाया है। थाना क्षेत्र के गुगौरा गांव के रहने वाले 60 साल के गुलाब सिंह परिहार की रविवार देर शाम ट्यूबवेल पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। शिवम ने बताया कि रविवार को पिता गुलाब सिंह ट्यूबवेल पर थे। तभी चचेरा भाई मोनू सिंह अपने साथियों संग आया और उसने पिता को एक के बाद एक तीन गोलियां मारीं। एक गोली पिता के सीने पर लगी, जबकि दूसरी सिर पर। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात की सूचना लगत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.