हरिद्वार, दिसम्बर 5 -- पथरी थाना पुलिस ने धारीवाला गांव के सुरेश हत्याकांड का खुलासा कर दिया। 42 वर्षीय सुरेश को उसके भतीजे ने ही मौत के घाट उतारा था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी 24 वर्षीय सुनील को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, सुरेश अक्सर आरोपी के साथ शराब पीकर गाली-गलौच करता था और जमीन बेचने की बात भी कहता था। इससे सुनील नाराज था। पुलिस के मुताबिक, दो दिसंबर को डायल-112 पर सूचना मिलने पर पथरी थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल टीम सहित धारीवाला पहुंचे तो सुरेश पुत्र सुखबीर का शव कमरे में फर्श पर पड़ा था। वह अविवाहित था। परिवार इस मामले को आत्महत्या बता रहा था, लेकिन सुरेश के गले पर चोट निशान साफ दिखे थे। इसलिए, फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच की थी। इस मामले में परिवार की ओर से तहरीर तक नहीं दी गई थी। पुलिस की ओर से ही मुकदमा दर्ज किया गया...