कटिहार, मार्च 22 -- मनिहारी। सगे भतीजे ने अपने चाचा पर कुदाल से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर लहुलुहान कर दिया है। घटना शुक्रवार की शाम थाना क्षेत्र के दक्षिणी कांटाकोश पंचायत के मनोहरपुर गांव की है। घायल भरत चौधरी के पुत्र राजेश चौधरी ने बताया कि चचेरे भाई रामवरण चौधरी हर दिन शाम के समय नशा कर घर आता था। पिता के साथ गाली-गलौज करता था। चाचा भरत चौधरी के विरोध करने पर रामवरण ने कुदाल लेकर हमला कर दिया। जिसमें भरत चौधरी का सिर और हाथ बुरी तरह लहूलुहान हो गया है। घायल को मनोहरपुर से अनुमंडल अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद कटिहार भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष के निर्देश पर पुलिस पदाधिकारी अस्पताल पहुंच कर घायल से घटना की जानकारी लिया। वहीं घटना के बाद से आरोपी फरार है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.