बांदा, मई 14 -- बांदा। संवाददाता पैलानी थानाक्षेत्र के गांव पैलानी डेरा निवासी बलराम सिंह के मुताबिक, सुबह करीब 10 बजे घर पर बैठा था। तभी भतीजा रोहन सिंह वाद विवाद करने लगा। वाद विवाद करने से मना करने पर मारपीट की। गुहार लगाने पर आसपास के लोगों ने बीचबचाव किया तो जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। पीड़ित ने अपने भतीजे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...