बांदा, दिसम्बर 10 -- बांदा। संवाददाता मासूम भतीजे की मौत के गम को चाचा सहन नहीं कर सका। छह दिन बाद उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भतीजे के गम में चाचा ने अन्न त्याग दिया था, जिस स्थान पर भतीजे का अंतिम संस्कार हुआ था वह वहीं पर बैठकर बिलखता रहता था। देहात कोतवाली क्षेत्र जारी गांव निवासी 22 वर्षीय विमल ने मंगलवार की रात कमरे के अंदर छप्पर की धन्नी में रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो मौके पर पहुंची छोटी बहन खुशबू ने देखा तो उसका शव फंदे पर लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के ताऊ कुबेर ने बताया कि विमल चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। वह मजदूरी करता था। छह दिन पहले बीमारी से उसके मासू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.