सहारनपुर, जनवरी 9 -- सरसावा कस्बे के मोहल्ला हरिजननान में एक ही दिन में हुई दो मौतों से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। भतीजे की हार्ट अटैक से मौत का सदमा उसकी चाची सहन नहीं कर सकी और उनको भी हार्ट अटैक आ गया। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। मोहल्ला हरिजनानन निवासी पूर्व पालिका अध्यक्षा नफीसा मलिक के प्रतिनिधि और पति वजीर मलिक ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब आठ बजे रशीदा के भतीजे तालिब (24) पुत्र शब्बीर की घर पर ही हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। भतीजे की अचानक हुई मौत का गहरा सदमा रशीदा (50) पत्नी जमील उर्फ सुक्खा को लग गया, जिसे वह बर्दाश्त नहीं कर सकीं। गुरुवार देर रात करीब 10 बजे अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ गया। परिजन उन्हें इलाज के लिए सहारनपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी हालत बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना क...