मधुबनी, जून 22 -- जयनगर (मधुबनी), एक संवाददाता। जयनगर थाना क्षेत्र के कोरहिया में बीती रात अधेड़ मो. अब्बास (48) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने मृतक का प्राइवेट पार्ट भी काट दिया। अब्बास कोरहिया गांव के हरही टोल का रहनेवाला था। वह कतर में रहकर काम करता है। भतीजी की शादी के लिए 15 दिनों पूर्व वह घर आया था। उसके चचेरे भाई अकबर ने बताया कि रविवार को उनकी बेटी की शादी थी। शनिवार को मिलाद का भोज था। रात करीब 9:15 बजे बिजली गुल हो गयी थी। इसी दौरान अब्बास गायब हो गया। बाद में उसका शव घर से पांच सौ मीटर दूर बांसबाड़ी खेत में मिला। परिजनों के अनुसार, उसकी किसी से दुश्मनी नहीं थी। हत्यारों ने गला रेतकर हत्या करने के बाद उसका प्राइवेट पार्ट भी काटकर फेंक दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.