बदायूं, मई 9 -- दिल्ली से भतीजी की शादी में शामिल होने आए चाचा की टक्कर से मौत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम भेजकर पड़ताल शुरू की है। चाचा की मौत के बाद शादी वाले घर में मातम छा गया है। हादसा मुजरिया थाना क्षेत्र के बदायूं-मेरठ हाइवे पर रफीनगर के पास हुआ। थाना क्षेत्र के गांव शेख नगला के रहने वाले विजेंद्र अपने भाई के साले, सिविल लाइंस कोतवाली कुरऊ के निवासी राजेंद्र 35 वर्ष पुत्र अनोखेलाल, राजेंद्र की बेटी भावना आठ वर्ष और ज्योति पांच वर्ष के साथ दिल्ली से अपनी भतीजी निशा की शादी में शामिल होने के लिए गांव आए थे। वे बस से मुजरिया चौराहे पर उतरे, इसके बाद किसी अन्य वाहन से गांव के लिए चले, लेकिन वाहन चालक रास्ता भटक गया, जिसकी वजह से उन्हें रफीनगर के पास छोड़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.