संभल, फरवरी 10 -- मेरठ-बदायूं हाईवे पर बैरपुर महराजी बस स्टैंड के पास सोमवार को भतीजी की शादी का सामान लेने जा रहे बाइक सवार को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में चाचा की मौत हो गई। जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल का निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। थाना क्षेत्र के गांव ऊमरा निवासी नत्थू सिंह (48) पुत्र हजारी सिंह अपनी बेटी राजकुमारी की मंगलवार को होने वाली शादी की तैयारियों में जुटे थे। हलवाई बारात के लिए मिठाई तैयार कर रहे थे। शादी के चलते रिश्तेदारों का घर पर आना जाना लगा था। सोमवार को नत्थू अपने चचेरे भाई दुर्वेश कुमार (35) पुत्र झंडू सिंह के साथ बाइक से बैरपुर महराजी बस स्टैंड पर शादी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.