शनिचरी, मार्च 24 -- बिहार के बेतिया में शादी समारोह में उस समय मातम छा गया जब लड़की के भाई, चाचा समेत तीन की मौत एक हादसे में हो गई। जिले के योगापट्टी में रविवार रात तीन बाइकों की टक्कर में चाचा-भतीजा समेत तीन लोगों मौत के मुंह में समा गए। हादसे में एक युवक गंभीररूप से घायल हो गया। उसका इलाज जीएमसीच में चल रहा है। भतीजी की शादी के लिए आये बारातियों के लिए चाचा अपने भतीजे के साथ जनवासा पर नाश्ता देकर लौट रहे थे। नाश्ता करके बाराती दरवाजा लाने आ रही थी लेकिन इस दर्दनाक घटना से शादी वाले घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों पोस्टमार्टम के लिए बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। मृतकों की पहचान पीपरा कचहरी टोला निवासी स्व. रामाश्रय साह के पुत्र शिवजी साह (65) व देवनाथ प्रसाद के पुत्र जयप्रकाश कुमार (32) ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.