अयोध्या, अक्टूबर 1 -- अयोध्या। दुर्गा पूजा महोत्सव के आठवें दिन विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में भण्डारे का आयोजन किया गया। आयोजन स्थल पर विशेष पूजन अर्चन व देवी की आराधना करने के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। जिसमें कतारबद्ध होकर भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। भण्डारें पर विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का आयोजन कमेटी के सदस्यों ने वितरण किया। महाजनी टोला चौराहे पर स्थापित दुर्गेश नंदिनी दुर्गा पूजा पंडाल के सामने भंडारे का आयोजन हुआ। जिसमें अमित चौरसिया अभिषेक सिन्हा, कमल चौरसिया शोभित जैन, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, राज चौरसिया, अरुण सोनकर, विनय सिन्हा की मौजूदगी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...