नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- राजधानी लखनऊ में स्थानीय निकाय कर्मचारियों ने विनियमितीकरण न किए जाने और ठेके पर कर्मचारियों की नियुक्तियों के विरोध में सोमवार को आंदोलन का बिगुल फूंक दिया। निकाय कर्मचारियों ने नगर निगम मुख्यालय पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन की शुरुआत की। विरोध में कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। लखनऊ नगर निगम में निकाय कर्मचारियों का सोमवार सुबह विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। बड़ी संख्या एकत्र हुए कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन करते दिखे। स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष शशि कुमार मिश्रा के नेतृत्व में नगर निगम मुख्यालय पर बड़ी संख्या में कर्मचारी एकत्र हुए। मिश्रा ने स्वयं कर्मचारियों को घूम-घूमकर काली पट्टी बांधी और आंदोलन की शुरुआत की। इस दौरान कर्मचारियों ने विनियमितीकरण करो", "ठेकेदार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.