रामपुर, अगस्त 29 -- रामपुर। लूट-डकैती और धोखाधड़ी में सजायाफ्ता सपा नेता आजम खां गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुए। उनके खिलाफ शहर कोतवाली में दर्ज भड़काऊ भाषण के केस में सुनवाई थी लेकिन, टल गई। अब इस केस में 11 सितंबर को सुनवाई होगी। वर्ष 2019 में आजम खां सपा प्रत्याशी थे। इस दौरान एक जलसे में उन्होंने तकरीर की थी। जिसके बाद शहर कोतवाली में उनके खिलाफ विवादित और भड़काऊ भाषण के आरोप में केस दर्ज किया गया था। बाद विवेचना पुलिस ने आरोप पत्र अदालत भेज दिया। एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में केस का ट्रायल चल रहा है। जिसमें गुरुवार को बहस होनी थी। इसी संबंध में आजम वीसी के जरिए कोर्ट में पेश हुए। लेकिन, सरकारी वकील के बीमार होने के चलते बहस टल गई। इस केस में अगली सुनवाई 11 सितंबर को होगी। वहीं दूसरी ओर आजम पर दर्ज शत्रु संपत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.