वरिष्ठ संवाददाता, दिसम्बर 20 -- सपा के कद्दावर नेता आजम खान द्वारा फिरोजाबाद में सन 2007 में चुनावी सभा के दौरान दिए उत्तेजक और सांप्रदायिक भाषण के मामले में शनिवार को सुनवाई होनी है। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आजम एमपी एमएलए कोर्ट से जुड़ेंगे। इस मामले में आजम की जमानत को लेकर कोर्ट में प्रस्तुत हुए दो जमानती अपनी जमानत को अब वापस ले सकते हैं। फिरोजाबाद में 2 अप्रैल सन 2007 को थाना रसूलपुर क्षेत्र के मोहल्ला हुसैनी में आजम खान ने चुनावी सभा को संबोधित किया था। प्रशासन का आरोप है कि आजम ने इस सभा में उत्तेजक और सांप्रदायिक भाषण दिया था। इस मामले में तत्कालीन एसडीएम सदर रविशंकर गुप्ता जो चुनाव में निर्वाचन अधिकारी भी थे उनके द्वारा थाना रसूलपुर में 4 अप्रैल 2007 को आजम के खिलाफ बिना अनुमति जनसभा करने और उत्तेजक और सांप्रदायिक भाषण के मामल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.