हरदोई, नवम्बर 26 -- हरदोई। बिलग्राम क्षेत्र में अवैध खनन लंबे समय से भट्ठों की आड़ में चल रहा था। इस मामले की शिकायत प्रशासन को मिलने के बाद एसडीएम एन राम ने मंगलवार को टीम के साथ अचानक मौके पर छापा मारा और कार्रवाई की। एसडीएम ने बताया कि अवैध खनन में इस्तेमाल एक डंपर पकड़ा गया और उसे सीज कर दिया गया। यह डंपर लगातार मिट्टी की अवैध ढुलाई में प्रयोग हो रहा था। इस सख्त कार्रवाई के बाद क्षेत्र में खनन माफियाओं में खौफ का माहौल देखा जा रहा है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि सरकारी नियमों की अवहेलना करने वाले किसी भी व्यक्ति पर अब ढिलाई नहीं बरती जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध खनन से न केवल सरकारी राजस्व को भारी नुकसान हो रहा था, बल्कि आसपास की जमीन और रास्तों को भी नुकसान पहुंच रहा था। प्रशासन ने क्षेत्र के अन्य भट्ठों और खनन स्थलों की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.