जहानाबाद, अक्टूबर 8 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। चुनाव के मधेनजर पुलिस की चौकसी तेज हो गयी है। फरार अभियुक्तों और शराब का धंधा करने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्र में छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। शराब के धंधेबाजों पर नजर रखी जा रही है। मंगलवार की देर रात तक सर्च अभियान में छुपाकर रखा हुआ दो क्विंटल जावा महुआ नष्ट किया गया। दो भट्ठी तोड़ी गयी। छापेमारी में आठ लोगों की गिरफ्तारी की गई। पकड़े गए तीन लोगों के खिलाफ पूर्व से आपराधिक मामला दर्ज था। खबर के अनुसार नगर थाने की पुलिस ने कार्यालय में घुसकर पदाधिकारी के साथ मारपीट करने के मामले के आरोपित नीरज कुमार की गिरफ्तारी की। पारस विगहा थाने की पुलिस ने गिरजा यादव, मखदुमपुर थाने की पुलिस ने कारण मांझी, सिकरिया थाने की पुलिस ने शिव वचन मांझी, मनोज चौधरी को गिरफ्तार किया।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.