जहानाबाद, सितम्बर 5 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। शराब के धंधेबाजों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में छुपाकर रखा हुआ जावा महुआ नष्ट किया। एक भट्ठी तोड़ी और निर्मित शराब जब्त किया। शुक्रवार को एसपी विनीत कुमार के हवाले से यह जानकारी दी गयी। बताया गया कि गुरुवार की देर रात तक चलाये गए सर्च अभियान में पुलिसकर्मियों ने करीब 70 किलो जावा महुआ जप्त किया जिसे नष्ट किया गया। 40 लीटर महुआ शराब भी जब्त की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...