भदोही, दिसम्बर 12 -- भदोही, संवाददाता।शहर कोतवाली क्षेत्र के घसकरी गांव में दूसरे दिन शुक्रवार को भी सियापा छाया रहा। ग्रामीण, राजनीतिक दलों के लोगों ने पहुंच कर स्वजनों के आंसू पोंछे। उधर, पुलिस ने एक ईंट भट्ठा संचालक समेत कईयों को हिरासत में लिया है। संबंधित से पूछताछ जारी है। फरार दो आरोपित अभी भी पकड़ से दूर हैं। बता दें कि घसकरी गांव निवासी 60 वर्षीय दवा कारोबारी कमलाकांत दुबे की कार से रौंद कर हत्या बुधवार की रात मनबढ़ों ने कर दी थी। मृतक की शिकायत पर डीएम शैलेष कुमार ने बुधवार को ही घकसरी के प्रधान मनीष कुमार यादव का वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सीज किया था। जबकि परिवार के मेहीलाल यादव को पुलिस ने अवैध मिट्टी खनन में हिरासत में। रात में आक्रोशित स्वजनों ने बुजुर्ग को दुकान का शटर बंद करते समय कार से रौंद दिया था, जिससे जान चली गई। ...