चंदौली, फरवरी 7 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। शहाबगंज थाना परिसर में शनिवार को विकास खण्ड के ईंट-भट्ठा संचालकों की बैठक हुई। अध्यक्षता सब इंसपेक्टर प्रभुनाथ यादव ने किया। बैठक में खनन विभाग के रायल्टी बकाया धनराशि को लेकर जनपद स्तर से जारी सूची के आधार पर संबंधित भट्ठा संचालकों को जानकारी दी गई। उपनिरीक्षक ने बताया कि थाना क्षेत्र अंतर्गत तीन भट्ठा संचालकों पर खनन विभाग का बकाया लंबित है। पुलिस के अनुसार बड़गावां स्थित एक भट्ठा स्वामी पर, बुढ़मांव भट्ठे पर तथा रसियां भट्ठे पर भी बकाया धनराशि जमा की जानी है। संबंधित संचालकों को निर्धारित समय सीमा के भीतर राशि जमा करने के निर्देश दिए गए। अन्यथा विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई। बैठक में बकाया धनराशि के साथ-साथ श्रम एवं सुरक्षा नियमों पर भी विशेष जोर दिया गया। इस दौरान उपनिरीक्षक रामचंद्र ...