बदायूं, मार्च 22 -- बदायूं, हिन्दुस्तान टीम। जिले के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के कंदरपुर गांव के पास एक ईंट भट्ठे पर काम करते समय एक मजदूर की ट्रैक्टर की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। उघैती थाना क्षेत्र के करनपुर गांव के रहने वाले राजकुमार ने बताया कि उनके ताऊ राकेश अपने परिवार के साथ कंदरपुर गांव के पास स्थित ईंट भट्ठे पर काम कर रहे थे। इसी दौरान मिट्टी मिक्सर मशीन के ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। राकेश की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। इस्लामनगर थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.