जौनपुर, मार्च 21 -- जफराबाद, जौनपुर। क्षेत्र के बैजाबाद स्थित भट्ठे के मजदूरों से होली के दिन मारपीट करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने बुधवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया। होली के दिन डीजे लगाकर होली मना रहे मजदूरों से हौज गांव के कुछ युवकों ने विवाद कर लिया। मनबढ़ों ने मजदूरों को मारपीटकर घायल कर दिया था। महिलाओं सहित कई मजदूरों का सिर फट गया था। भट्ठा प्रबन्धक बृजेश चौहान ने तहरीर देकर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराया था। बुधवार की शाम पुलिस ने आजाद चौहान पुत्र वीरेंद्र चौहान, गुड्डू चौहान पुत्र महेंद्र चौहान पतालु चौहान पुत्र सुरेंद्र चौहान निवासी हौज छावनी को गिरफ्तार कर लिया। तीनों का चालान पुलिस ने न्यायालय भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.