एटा, जनवरी 12 -- ईंट भट्ठा पर काम करते समय मजदूर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में मजदूर गंभीर रुप से घायल हो गए। घायल को मेडिकल कॉलेज लाया गया। हालत गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया। आगरा ले जाते समय रास्ते में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। आरोपी मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है। एक माह से नशा न मिलने के कारण ईंट-पत्थर फेंकता रहता था। आरोपी को आगरा स्थित अस्पताल भिजवाया गया है। थाना अवागढ़ के गांव नरौरा निवासी नीटू (35) पुत्र विपिन बाबू थाना गांव दलशाहपुर में ईंट भट्ठा पर मजदूरी करता था। बताया जा रहा है कि गांव घनश्यामपुर निवासी ग्रीश चन्द्र भी भट्ठा पर आ जाता था। नशे करने का आदी है और एक माह से नशा न मिलने के कारण मानसिक रूप से बीमार हो गया। किसी पर भी पत्थर उठाकर फेंकने लगता था। बताया जा रहा है कि रविवार शाम को ...