अयोध्या, जनवरी 4 -- रुदौली। अखिल भारतीय श्री ब्रह्मपुत्र ब्राह्मण मां सरस्वती मंदिर एवं भट्ट भवन निर्माण ट्रस्ट अयोध्या की एक महत्वपूर्ण बैठक लोहिया पुल के निकट एक रेस्टोरेंट पर आयोजित की गई जिसमें ट्रस्ट परिवार के कोर कमेटी के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की जन्म भूमि अयोध्या में महाराजा दशरथ समाधि के निकट निर्माणाधीन मां सरस्वती के मंदिर एवं आगामी फरवरी माह में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के संबंध में चर्चा की गई। बैठक का संचालन करते हुए ट्रस्ट के राष्ट्रीय महामंत्री आशीष शर्मा ने कहा कि 28 फरवरी को मां के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कर हवन व भंडारा आयोजित किया जाएगा। ट्रस्ट के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. लालजी शर्मा ने कहा की सभी पदाधिकारी कार्यक्रम को भव्यता देने के लक्ष्य के साथ अपने दायित्वों का निर्वाहन करें।...