रुद्रप्रयाग, मार्च 10 -- भारतीय जनता पार्टी ने रुद्रप्रयाग जनपद में नए जिला अध्यक्ष की घोषणा कर दी है। अब तक पार्टी में जिला महामंत्री का पद संभाल रहे वरिष्ठ कार्यकर्ता भारत भूषण भट्ट को रुद्रप्रयाग का नया भाजपा जिला अध्यक्ष बनाया गया है। उनके अध्यक्ष बनते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाइयां दीं। भारतीय जनता पार्टी में सांगठनिक चुनाव को लेकर बीते कई दिनों से प्रक्रिया जारी है। पहले मंडल अध्यक्षों का चुनाव किया गया और इसके बाद अब जिला अध्यक्ष का चयन किया गया है। प्रदेश चुनाव अधिकारी खजान दास के अनुमोदन एवं पर्यवेक्षकों की सहमति के बाद जिला चुनाव अधिकारी मुकेश कोली ने सोमवार को विधिवत नव निर्वाचित भाजपा जिला अध्यक्ष की घोषणा की। भारत भूषण भट्ट को रुद्रप्रयाग का भाजपा जिला अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले भारत भूषण भट...