शामली, मार्च 24 -- थाना क्षेत्र के किवाना में भट्टे के मालिक से अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर एसएमएस भेजकर 3 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। घटना के संबंध में पीड़ित ने पुलिस को अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला पंजीकृत करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के गांव किवाना निवासी ब्रजपाल पुत्र आशाराम ने पुलिस को तहरीर देते बताया कि गांव के समीप किसान ब्रिक फील्ड के नाम से भट्टा का मालिक है। 27 फरवरी को अज्ञात व्यक्ति ने भट्टा स्वामी के मोबाइल पर एसएमएस भेजकर 3 लाख रुपये भेजने की मांग की थी। मोबाइल पर मिले एसएमएस के बाद भट्टा स्वामी में हडक़ंप मच गया। पीड़ित ने घटना के संबंध में थाने जाकर पुलिस को अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घटना की गंभीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.