मुरादाबाद, दिसम्बर 15 -- बरेली के एक मजदूर परिवार ने छजलैट थाने में तहरीर देकर भटटा मालिक व ठेकेदार जबरन बंधक बनाकर काम कराने और पैसे न देने का आरोप लगाया है। छजलैट के गांव कूरी रवाना में बैरमपुर वाले रास्ते पर स्थित भटटे पर काम करने वाली बरेली के आलमपुर थाना क्षेत्र के गांव विधरी निवासी सनाज पत्नी साबीर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन माह पूर्व उसके परिवार को ठेकेदार भट्टे पर काम करने के लिए रखा था। आरोप लगाया कि ठेकेदार ने काम कराने के बाद उन्हें पैसे नहीं दिए। तीन माह से केवल खाना दे रहा था। उसने करीब चालीस हजार रुपये की मजदूरी रोक रखी है। पैसे मांगने पर देने से इंकार कर दिया और खाना देना भी बंद कर दिया। पीड़िता ने पुलिस से ठेकेदार से पैसे दिलाने और वहां से परिवार को मुक्त कराने की मांग की है। पुलिस ने जांच की बात कही है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.