बागपत, जनवरी 16 -- बागपत। बागपत में ईंट-भट्ठा समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को एक व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। संयुक्त आयुक्त संभाग-बी मेरठ अमित कुमार पाठक मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कहा कि बिना बिल या वैध चालान के ईंटों का परिवहन किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने भट्ठा स्वामियों से अपने उत्पादन के सापेक्ष नियमानुसार कर का सही आकलन करते हुए समय से कर जमा करने का आव्हान किया। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि भविष्य में कोई ईंट-भट्ठा स्वामी उत्पादन की तुलना में कम कर जमा करता पाया गया, तो उसके विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग द्वारा नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम में ईंट-भट्ठा समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह समेत अन्य भट्ठा स्वामियों ने भी अपनी समस्याएं रखी। उपायुक्त राज्य कर आरपी चौरसिया, सहायक आयुक्त शशि प्रका...