नवादा, दिसम्बर 16 -- रोह, निज प्रतिनिधि रोह थाना क्षेत्र के भट्टा गांव में डीह पर पुलिसिया कार्रवाई से भयभीत पुरुष अपने-अपने घरों की छोड़कर भाग गए हैं। चोरी के आरोप में भीड़ द्वारा पिटाई से फेरी वाले अतहर हुसैन की मौत मामले में अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। अब तक कुल 11 अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद ग्रामीणों में खौफ पैदा हो गया है। अतहर हुसैन की पत्नी शबनम प्रवीन ने रोह थाने में दस नामजद एवं 10-15 अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसके आधार पर पुलिस ने 6 प्राथमिकी एवं पांच अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जिसके बाद दर्जनों युवक, अधेड़ एवं वृद्ध पुरुष भी गांव छोड़कर दूसरी जगह चले गए हैं। लोगों को डर सता रहा है कि कहीं अज्ञात अभियुक्त के रूप में उनकी ग...