बदायूं, जुलाई 29 -- कोतवाली इलाके के भटौली गांव स्थित रघुनाथ मंदिर में कथित लूट की घटना का पर्दाफाश हो गया है। जिस लूट की जानकारी खुद मंदिर के पुजारी ने दी थी, उसी में वह मुख्य साजिशकर्ता निकला। रविवार रात पुजारी ने मंदिर में तोड़फोड़ और खुद पर हमला किए जाने की झूठी कहानी रची। पुजारी ने मंदिर संरक्षक को फोन कर बताया कि बदमाशों ने मंदिर में लूटपाट की और उसे घायल कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गहराई से जांच शुरू की। घटना संदिग्ध लगने पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। जांच के दौरान मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए, तो सारा राज खुल गया। कैमरे में पुजारी खुद ही मंदिर में तोड़फोड़ करता और कैमरे तोड़ने की कोशिश करता नजर आया। पुलिस ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। मामले में मंदिर संरक्षक ने सोमवार दोपहर पुजारी के खिलाफ दात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.