अल्मोड़ा, जुलाई 13 -- मासी क्षेत्र के ग्राम पंचायत कनौणी के भटोली में शनिवार को पूरे दिन हाई वोल्टेज की समस्या रही। इससे कई घरों में बिजली से चलने वाले उपकरण फुंक गए। इससे लोगों का हजारों का नुकसान हो गया। लोगों ने ऊर्जा निगम से नुकसान की भरपाई करने की मांग की है। निर्विरोध चुनी गई ग्राम प्रधान प्रेमा देवी, कुन्दन राम आर्या सहित अन्य का कहना है कि शनिवार दोपहर बाद बिजली की आंख मिचोली होती रही। इस दौरान हाई वोल्टेज के चलते गांव के लगभग परिवारों के इलेक्ट्रानिक उपकरण फुंक गए। कई लोगों के फ्रिज, पंखों ने काम करना बंद कर दिया। सभी बल्ब भी फ्यूज हो गए। अधिकांश घरों की केबल लाइन के कनेक्शन के तार भी जल गए। ग्रामीणों ने बताया कि लगभग 150 परिवारों के उपकरण खराब हुए हैं। इसकी सूचना ऊर्जा निगम कार्यालय मासी को दी गई। विभाग के कर्मचारी फॉल्ट ढूढने म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.