हापुड़, जून 5 -- भारतीय किसान यूनियन के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष ने ग्राम संवाद कार्यक्रम के तहत ग्राम भटैल में किसानों के साथ बैठक कर किसानों की समस्या को लेकर चर्चा की और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के जन्मदिन के ग्रामवासियों ने सामूहिक रूप से केक काटा। गांव के किसानों ने संगठन के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए एक स्वर में कहा कि जब तक हम किसानी करेंगे, तब तक टिकैत परिवार के साथ रहेंगे। प्रदेश सचिव रामपाल सिंह व मंडल सचिव यशवीर सिंह ने कहा कि ग्राम संवाद कार्यक्रम से संगठन को काफी मजबूती मिल रही है और इसके लिए एकलव्य सहारा बधाई के पात्र हैं।कार्यक्रम का संचालन पपेंद्र चौधरी और पंचायत के अध्यक्ष सतपाल सिंह ने की। इस अवसर पर मंडल सचिव यशवीर चौधरी, हरेंद्र सिंह, सुखबीर सिंह...