पिथौरागढ़, अप्रैल 24 -- पिथौरागढ़। जनपद में महिला अपराध रोकथाम के लिए पुलिस का अभियान जारी है। मूनाकोट विकासखंड के भटेड़ी में पुलिस ने महिला मंगल दल के साथ गोष्ठी की। इस दौरान थानाध्यक्ष दिनेश चन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने महिलाओं को महिला अपराधों, घरेलू हिंसा, बाल अपराध, साइबर क्राइम आदि के बारे में जानकारी दी। साथ ही ऐसी किसी भी घटना की जानकारी चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर तत्काल देने को प्रेरित किया। यहां अपर उपनिरीक्षक कुबेर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.