उत्तरकाशी, नवम्बर 29 -- जिले में निरंतर बढ़ रहे भालूओं हमलों से परेशान ग्रामीणों का आक्रोश दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि भालू दिन दहाड़े ही बस्ती की तरफ आ रहे हैं। इसकी वजह से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों में दहशत का माहौल बन रहा है। शनिवार को भटवाड़ी क्ष्रेत्र के ग्रामीण क्षेत्र पंचायत सदस्य आसिता नौटियाल के नेतृत्व में वन विभाग कार्यालय पहुंचे। जहां महिलाओं ने कहा कि यदि विभाग और सरकार कोई ठोस कार्रवाई नहीं करती तो क्षेत्रवासी उग्र आंदोलन के लिए वाध्य होंगे। महिलाओं ने कहा कि हमें अपनी दिनचर्या के काम करने में भी डर लग रहा है। भटवाड़ी क्षेत्र में भालू रात होते ही गांव के आसपास आ रहा है। वहीं विभाग का कहना हैं कि विभाग पूरी मुस्तैदी से गस्त कर रहा है। आगे भी आम आदमी की सुरक्षा के लिए कार्य करेगा। इस मौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.