जौनपुर, फरवरी 10 -- नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र के निर्देश पर सोमवार को बक्शा विकास खंड के भटपुरा गौशाला में रखे गए निराश्रित पशुओं को स्नान कराया गया। ग्राम प्रधान मनोज कुमार यादव एवं सचिव कमलेश खरवार की मौजूदगी में केयर टेकर कैलाश गौतम, सफाईकर्मी रमापति यादव एवं राजेश यादव ने गौशाला पर मौजूद कुल 95 पशुओं को साबुन एवं शैम्पू की मदद से स्नान कराया गया। इसके अलावा सादनपुर प्रधान मनीलाल यादव एवं बशारतपुर प्रधान संजय गौतम की निगरानी में गौशाला पर मौजूद पशुओं की साफ सफाई की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...