देवरिया, जनवरी 3 -- लार, हिन्दुस्तान संवाद। लार क्रिकेट प्रीमियर लीग सीजन 4 प्रतियोगिता का चौथे दिन का मैच स्वामी देवानंद मठ इंटर कॉलेज के ग्राउंड में भटनी बनाम कुंडौली के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भटनी की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 9 विकेट खोकर 118 रनो का लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में उतरी कुंडौली की टीम ने 100 रनो पर सिमट गई। इस प्रकार भटनी की टीम 18 रनों से विजई रही। किशन मोदनवाल व पिंटू यादव द्वारा फीता काटकर मैच का शुभारंभ किया गया। मैच का आयोजन रजत सिंह गोलू की अध्यक्षता में तथा कमेटी के अन्य सदस्यगण सूरज वर्मा, विनीत, गुड्डन, इमरान, शुभम सिंह, डीबी आदि लोगों द्वारा संपन्न कराया जा रहा है। मैच में निर्णायक की भूमिका में रणजीत सिंह यादव व मोनू सुतावरी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.