पूर्णिया, फरवरी 15 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता।प्रखंड क्षेत्र के भटगामा हाट में नव निर्मित शिव मंदिर के उद्घाटन को लेकर शनिवार को भव्य कलश शोभायात्रा का आयोजन किया गया। मंदिर निर्माण पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सुबह से ही यज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर पारंपरिक वेशभूषा में यात्रा में भाग लिया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और आध्यात्मिक रंग में रंग गया। कलश शोभायात्रा यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर भवानीपुर होते हुए जियागाछी पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच तालाब से पवित्र जल भरा। इसके बाद यात्रा छतिया गोस्वामी टोला और भटगामा गांव का भ्रमण करते हुए मंदिर परिसर पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.