रामगढ़, जनवरी 8 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। सीसीएल सीकेएस की ओर से गुरुवार को भुरकुंडा स्थित सीसीएल अस्पताल में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें कांट्रेक्ट बेसिस पर कार्यरत एंबुलेंस चालक बजरंगी बाउरी और ऋषि पासवान को सम्मानित किया गया। दोनों ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए भुरकुंडा क्षेत्र में भटक रहे निरसा, धनबाद के एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक प्रसेनजीत को सोशल मीडिया के माध्यम से उसके परिजनों से मिलाने में सराहनीय भूमिका निभाई थी। समारोह में बरका-सयाल के एरिया मेडिकल ऑफिसर डॉ एके टोप्पो, डॉ चंदन कुमार, सीसीएल सीकेएस के एरिया सचिव शंभू सिंह और सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार ने माल्यार्पण कर और अंगवस्त्र प्रदान कर दोनों चालकों को सम्मानित किया। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि बजरंगी बाउरी और ऋषि पासवान ने यह साबित कर दिया कि सेवा भाव और इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.