मिर्जापुर, दिसम्बर 13 -- मिर्जापुर। नगर के भरूहना स्थित बड़ीबारी मोहल्ले का एक चार वर्षीय बालक घर से भटक कर सिविल लाइन स्थित पेट्रोल पम्प पर आ गया। वह काफी देर तक पेट्रोल पम्प के पास बैठा रहा। तब तक पुलिस चौकी के एक पुलिस कर्मी की नजर बालक पर चली गयी। वह बालक को चौकी में ले जा कर सुरक्षित बैठा लिया। इसके बाद सोसल मीडिया पर बालक का फोटो वायरल कर दिया। जब इसकी जानकारी परिवार वालों को हुई तो वे चौकी पर पहुंच गए। पुलिस ने पड़ताल के बाद बालक को परिजनों को सौंप दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...