प्रयागराज, नवम्बर 23 -- मुट्ठीगंज थाने की एंटीरोमियो स्क्वॉड व मिशन शक्ति टीम ने रविवार को भटके दो बच्चों को उनके परिजनों को सौंपा। कोतवाली क्षेत्र में मोहतसिमगंज के रहने वाले दोनों बच्चे माता-पिता से छोटा मुट्ठीगंज चौराहा के पास बिछड़ गए थे। वे अपना नाम-पता भी नहीं बता पा रहे थे। मिशन शक्ति टीम बच्चों से पूछताछ व जांच के जरिये परिजनों मोहम्मद रफीक व मोहम्मद नफीस निवासीगण मोहतसिमगंज का पता लगाने में सफल हो गई। परिजनों को थाने बुलाकर बच्चों को उन्हें सौंप दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...