रांची, फरवरी 22 -- मुरहू, प्रतिनिधि। पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड से भटककर आया एक अकेला जंगली हाथी इन दिनों खूंटी जिले के मुरहू और तोरपा प्रखंड के कई गांवों में दहशत का कारण बना हुआ है। शनिवार रात ग्रामीण पूरी रात जागकर हाथी को बस्तियों में प्रवेश करने से रोकते रहे। हाथी को बंदगांव क्षेत्र से अकेले खूंटी जिले में प्रवेश करते देखा गया है, जिसके बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है। एहतियातन गांवों में रात का पहरा शुरू कर दिया गया है। पूर्व पंचायत समिति सदस्य क्लेमेंट मुंडू के अनुसार हाथी पोड़ोंगेर और कुननुम होते हुए लिलीकोटा पहुंचा। वहां से वह पझराटोली, तोरपा के फड़िंगा, मुरहू के कुम्हारडीह और डाहंगा होते हुए बनई नदी के पिड़िंगी सेरेंग मार्ग से तोरपा के जिलिंगबुरू गांव की ओर बढ़ा। रविवार शाम तक आसपास के गांवों में लोग अलर्ट रहे, क्यो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.