सीतामढ़ी, जनवरी 30 -- पुपरी। घर में अभिभावक के फटकार से निकलकर भटक रही बच्ची को ऑटो चालक ने आश्रय देकर पुलिस के माध्यम से परिजन को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार चोरौत मुसिढा के संतोष दास की पुत्री मोनिका कुमारी ऑटो में सवारी के तौर पर बैठ गई। चालक जब ऑटो लेकर पुपरी पहुंचा और बच्ची से किराए की मांग किया तो रोने लगी। फिर ऑटो चालक हरिहरपुर के रामजतन राम को पिता के द्वारा मारपीट किए जाने को लेकर घर से भागने की बात बताया। फिर रामजतन ने अपने घर बच्ची को रात भर रखा और पंचायत समिति के माध्यम से बच्ची के परिजन को सूचित किया। फिर गुरुवार को पुपरी पुलिस के माध्यम से बच्ची को उंसके पिता को सौप दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...